मोदी के तीसरी बार शपथ लेने के बाद हुआ मिष्ठान वितरण

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर रामलीला चौराहे पर बीजेपी जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। रामद्वार रामलीला चौराहे पर मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ऐतिहासिक शपथ ग्रहण को एलईडी स्क्रीन लगाकर लाइव शपथ समारोह देखा गया । अमित गुप्ता ने कहा कि आज लोकतंत्र का सुनहरा अवसर हैं। आज का दिन समस्त देशवासियों के लिए ऐतिहासिक और बड़ा दिन है। Firozabad News

मोदी के कुशल नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प पूरा होगा और देश विश्वगुरु बनेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से गोविंद झा, डॉ विजय कुशवाह , सतीश चन्द्र प्रजापति , प्रमोद बाबू झा , राधकिशन ठाकुर , शिवकुमार , महेश झा , महेश चन्द्र शर्मा , राहुल गुप्ता , श्रीमती कमलेश शर्मा , हिमांशु वशिष्ठ , अंशुल जैन , महेन्द्र द्विवेदी , रीतेश आर्य , हिमांशु अग्रवाल , विष्णु गुप्ता आदि उपस्थित थे। Firozabad News

Narendra Modi Oath Ceremony LIVE Updates: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ…

About The Author

Related Posts