रामजीलाल कश्यप के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बांटी मिठाईयां

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव बुटराडी निवासी रामजीलाल कश्यप के भारतीय जनता पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विगत दिनों रामजीलाल कश्यप को पार्टी का शामली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। समर्थक सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से रामजीलाल को जनपद की कमान दिए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त कर रहे है। साथ ही, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं ज्ञापित की जा रही है।

इसी क्रम में रविवार को कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित चौधरी सिताब सिंह मार्किट में भी समर्थकों ने मिठाई बांटकर रामजीलाल कश्यप के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं भी प्रेषित की है। इस दौरान गुरदीप चौधरी, उस्मान चौधरी, शक्ति सिंघल एडवोकेट, अजय कंसल, अनुज रावल एडवोकेट, मनीष कंसल, पूर्व सभासद राजकुमार उर्फ राज्जा, बाबू कश्यप, धारा कश्यप, दीपक कुमार, रोहित कुमार, शिवम रुहेला, संदीप कश्यप, आकाश कुमार, तैय्यब चौहान, विनीत चौहान, अभय चौहान आदि मौजूद रहें। Kairana News

यह भी पढ़ें:– महिला से दुष्कर्म का वांछित आरोपी दबोचा, जेल रवाना

About The Author

Related Posts