Bareilly: बरेली में दो पक्षों में हुआ जमकर बवाल, वीडियो वायरल

Published On

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच आपस में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। इस दौरान पथराव की घटना भी सामने आई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। Uttar Pradesh News

इस संबंध में बरेली फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने अहम जानकारियां देते हुए बताया कि 28 मार्च को थाना भुता क्षेत्र में एक समुदाय के दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट की घटना संज्ञान में आई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि घटना से जुड़ी तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। नामजदों में 3 को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है। वहीं, पुलिस अन्य वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

घटना को लेकर रहीस अहमद ने एक तहरीर दी है। इसके मुताबिक, घटना वाले दिन दो लोगों को अभद्र भाषा का उपयोग करने से रोका। इसी बात को लेकर फरमूद अहमद, जहरुद्दीन, हसनैन और नदीम अहमद उनके घर आकर अभद्रता करने लगे। ऐसे करने से रोकने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। दूसरी तरफ पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Uttar Pradesh News

Sukma Naxalite Encounter: सीआरपीएफ ने किए मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर

About The Author

Related Posts