शिक्षा और रोजगार
Environmental Conservation: पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर शुरू हुआ जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर
नागौर जिले में तीन बच्चे तालाब में डूबे
Published On
नागौर। राजस्थान में नागौर जिले के डीडवाना तहसील के माणकसर में एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को ये तीनों भाई-बहन पानी भरने के लिए तालाब पर गये थे, लेकिन तीनों तालाब में डूब गये। तहसील के खाखोली गांव का यह परिवार मजदूरी के लिए माणकसर आया हुआ था और बच्चों के परिजन मजदूरी करके शाम को अपने अस्थाई आवास पर लौटे तो उन्हें बच्चे नहीं मिले। बच्चों को रात भर खूब तलाशा, लेकिन कहीं नहीं मिले। सुबह तालाब में बर्तन दिखने पर बच्चों को तालाब में तलाशा गया और ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों के शव तालाब के बाहर निकाले गये। इन बच्चों में एक बच्ची तेरह एवं दूसरी ग्यारह वर्ष तथा उनका आठ वर्षीय भाई शामिल है। पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंचे।