नहर में नहाने आए दो दोस्त डूबे, एक का शव बरामद, नहर के किनारे रखे मिले कपड़े व जूते

Published On

फिरोजाबाद । थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के भूडा नहर में 2 दोस्त गहराई में चले जाने के चलते डूब गए । ये सभी लोग अपने अन्य दोस्तों के साथ परीक्षा की जानकारी करने शिकोहाबाद आए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की, तो एक युवक का शव नहर से बरामद हो गया । जबकि दूसरे की तलाश अभी तक जारी है । फिरोजाबाद जिले के थाना लाइनपार क्षेत्र के ओमनगर निवासी 21 वर्षीय अमन पुत्र प्रवीण तिवारी और उसका दोस्त रामनगर निवासी श्यामवीर 22 साल पुत्र गुलाब सिंह बाइक द्वारा शिकोहाबाद में परीक्षा के संबंध में आए थे । इसके बाद दोनों छात्र भूडा नहर पर नहाने के लिए पहुंच गए । नहाते समय दोनों गहराई में चले गए और डूब गए। इसके बाद गोताखोरों ने अमन तिवारी के शव को नहर से बरामद कर लिया, जबकि श्यामवीर की अभी भी तलाश की जा रही है । अमन के शव की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिकोहाबाद क्षेत्राधिकारी प्रवीण

About The Author

Related Posts