युवराज मेहता मौत मामला: बिल्डर ग्रुप से जुड़े दो प्रमोटर गिरफ्तार

Published On

नोएडा (एजेंसी)। Noida News: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बिल्डर ग्रुप से जुड़े प्रमोटर बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रवि बंसल और सचिन करनवाल के रूप में हुई। दोनों को आपराधिक मानव वध के गंभीर आरोप में पकड़ा गया है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस पूरे आॅपरेशन का पर्यवेक्षण पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा और अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा द्वारा किया गया, जबकि सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा प्रथम के नेतृत्व में थाना नॉलेज पार्क पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहला आरोपी रवि बंसल पुत्र प्रकाश चंद है, जो हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मंगलम रेजिडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर डी-76 का निवासी है। Noida News

वहीं, दूसरा आरोपी सचिन करनवाल पुत्र गोपाल करनवाल है, जो गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2, साहिबाबाद स्थित फ्लैट नंबर बी-6, बिल्डिंग नंबर ए-11 का निवासी है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लोटस ग्रीन कंपनी से जुड़े प्रमोटर हैं। गौरतलब है कि यह मामला 16 और 17 जनवरी 2026 की रात का है, जब पेशे से एक इंजीनियर युवराज मेहता (27) की मौत हो गई थी। आरोप है कि बिल्डर और उसके सहयोगियों द्वारा निर्माण स्थल पर गंभीर लापरवाही बरती गई थी। प्लॉट में भारी मात्रा में पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से युवराज की मौत हो गई थी। इस मामले में थाना नॉलेज पार्क में केस दर्ज किया गया था। Noida News

यह भी पढ़ें:– यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

About The Author

Related Posts