गैंगस्टर के दो वांछित आरोपी दबोचे, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। गिरफ्तार एक आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया है। Kairana News

शनिवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता शहजाद उर्फ सोनू व दानिश उर्फ मोनू निवासीगण मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शहजाद उर्फ सोनू से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद होने का भी दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Haryana: उम्मीदवार बदलने को लेकर खट्टर ने दिया बड़ा बयान

About The Author

Related Posts