पशु-पक्षियों के लिए दाना- पानी रखने में आम जनता भी सहयोग करें: विक्रमादित्य सिंह मलिक  

Published On

तपती गर्मी  को देखते हुए नगर आयुक्त ने  सार्वजनिक स्थलों पर कराई पशु- पक्षियों हेतु  पानी की व्यवस्था | Ghaziabad News

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: तपती, भीषण गर्मी और हीट वेव (लू)को देखते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पशु पक्षियों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर दाना और पानी  की व्यवस्था कराई गई है। नगर आयुक्त के निर्देश पर  नगर निगम के जरिए नंदी पार्क गौशाला में गोवंशों के लिए व्यवस्थाओं  को सुदृढ़ किया जा रहा है। और  पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गौशाला में पंखों एवं  कूलर की व्यवस्था भी कराई गई  है। ताकि गोवंशों को गर्मी से राहत मिले और देने के लिए दिन में दो बार उनको स्नान भी कराया जा रहा है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने  एक पहल करते हुए पशु पक्षियों और  निराश्रित जंतुओं के लिए भी सार्वजनिक स्थलों पर नाद (पानी की भरी होद ) बनवाकर पानी की व्यवस्था कराई गई है। और साथ ही आम जनता से भी  नगर आयुक्त ने  निराश्रित जंतुओं के लिए दाना -पानी की व्यवस्था करने की  अपील की गई है।  Ghaziabad News

उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ अनुज सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए, नगर आयुक्त के निर्देश पर  सार्वजनिक स्थलों पर नाद बना कर  जीव जंतुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था कराइ गई है। सभी जोन के अंतर्गत ये कार्य कराया गया है। जिससे पशु पक्षियों तथा निराश्रित जंतुओं को पानी की प्राप्ति हो सके। और निगम जलकल विभाग के जरिए  राहगीरों के लिए भी वाटर एटीएम तथा प्याऊ  के माध्यम से  पीने के पानी की व्यवस्था कराई  जा रही है। इसके साथ ही पेड़, पौधों में भी नियमित सिंचाई का कार्य कराया जा रहा है.और  कई सामाजिक संस्थाएं भी गर्मी के दौरान प्याऊ  लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाने में लगातार  सहयोग कर रही हैं। Ghaziabad News

नगर आयुक्त ने की जनता से अपील | Ghaziabad News

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी  अपने-अपने घरों की  छत पर और  घर के बाहर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें। कहा कि  आम जनता और  सामाजिक संगठन  भी सार्वजनिक स्थलों पर अस्थाई रूप से प्याऊ  जरूर लगाएं। और महाप्रबंधक जल, प्रभारी उद्यान को मुख्य रूप से पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए,जनता को पानी की कोई दिक्कत नहीं होनी  चाहिए। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– Haryana New Highway: हरियाणा में जल्द बनेंगे तीन नए फॉरलेन एक्सप्रेसवे, जानिये कहाँ- कहाँ से गुजरेंगे ये हाईवे

About The Author

Related Posts