आईपीएस केवल खुराना का लम्बी बीमारी के बाद निधन

Published On

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड कैडर के आईपीएस केवल खुराना का रविवार देर रात्रि नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह विभिन्न गंभीर बीमारियों के कारण लंबे समय से उपचाराधीन थे। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार श्री खुराना का नई दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। मूलत: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के निवासी खुराना वर्ष 2005 बैच के अधिकारी थे। अपने पीछे वह अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके कोई संतान नहीं थी। वह वर्तमान में आईजी ट्रेनिंग पद पर नियुक्त थे। उनकी गिनती उत्तराखंड पुलिस के तेजतर्रार अफसरों में थी। देहरादून में पुलिस अधीक्षक रहते हुए उनके द्वारा लागू किए गए यातायात प्रबंधन को एक मिसाल के रूप में देखा जाता रहा है।

About The Author

Related Posts