Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Published On

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप के झटके लगते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। उत्तरकाशीर जिला आपदा प्रबंधन अभिकरण के प्रभारी डीएस पटवाल ने बताया कि भूकंप के झटके बुधवार देर रात 02:02:10 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। भूकंप का केन्द्र 31.04 उत्तरी अक्षांश: एवं 78.23 पूर्वी देशांतर पर सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर तहसील मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतुर रेंज वन क्षेत्र में स्थित था।

यह भी पढ़ें:– Uttarkashi Tunnel Collapse: क्या होगा टनल में फंसे 40 मजदूरों का? बचाव कार्य में तेजी!

About The Author

Related Posts