उत्तराखंड में अतिवृष्टि में मकान ढहने से दो लोगों की मौत

Published On

चमोली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में 15 अगस्त की देर शाम को एक आवासीय भवन ढहने जाने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। रात भर चले बचाव अभियान में मलबे में दबे सभी 07 लोगों को बाहर निकाला गया। Chamoli News

इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया एवं 05 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) जोशीमठ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दअस्पताल में भर्ती 02 गंभीर घायलों को बुधवार को सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में उपचार चल रहा है। वही बद्रीनाथ में बीमार एक मजदूर को भी इसी हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया है। Chamoli News

यह भी पढ़ें:–  हाईवे पर सैनीपुरा के पास वोल्वो बस पलटी, 5 यात्रियों को लगी गंभीर चोट

About The Author

Related Posts