हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अध्यापक और उस...

    अध्यापक और उसकी पत्नी पर हमला, पीजीआई रेफर

    Damoh News
    Madhya Pradesh: मप्र में पुलिसकर्मियों पर प्रहार! भू-माफियाओं ने दी ज़िंदा जलाने की कोशिश

    रात्रि को 3-4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम (Teacher and his wife attacked)

    • केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत है नरेश कुमार

    अम्बाला छावनी (सच कहूँ न्यूज) अम्बाला छावनी के केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 के (Teacher and his wife attacked) अध्यापक और उसकी पत्नी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायलों के परिजनों ने बताया कि लगभग 1 साल पहले नरेश ने डिफेंस कॉलोनी में मकान लिया था।

    गत रात्रि वह अपने दोनों बच्चों के साथ सो रहे थे कि उन्हें गेट के पास कुछ शोर सुनाई दिया। उनकी पत्नी जब गेट खोलकर गली में देखने लगी, तभी किसी व्यक्ति ने उसके सिर पर वार कर दिया। पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर नरेश बाहर आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। दोनों के जोर-जोर से चिल्लाने पर पड़ोसी इकट्ठे हो गए और हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आस-पास के सीसीटीवी देखने पर पुलिस को पता लगा कि हमला करने वाले 3-4 युवक थे, जिन्होंने अपना मुंह ढंका हुआ था। पड़ोसियों के वहां पहुंचते ही हमलावर वहां बिना नंबर का मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्रवासी सहमे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।