हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा ओढां में कार ...

    ओढां में कार सवार नकाबपोश युवकों के आतंक से फैली दहशत!

    Sirsa News
    ओढां में कार सवार नकाबपोश युवकों के आतंक से फैली दहशत!

    ओढां (Odhan), राजू। गांव ओढां में कार सवार नकाबपोश कुछ युवकों ने दहशत फैलाते हुए मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों पर सरेआम धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल दोनों युवकों को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। इस दौरान आरोपियों ने घायल के मोटरसाइकिल को तोड़ दिया जिसके बाद आक्रोशित घायल पक्ष के लोगों ने आरोपियों की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों को एकत्र हुआ देख आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। Sirsa News

    अस्पताल में दाखिल गांव ओढां निवासी अनमोल के मुताबिक वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से दुकान पर जा रहा था। उसने जैसे ही दुकान पर मोटरसाइकिल रोका तो गली में खड़े कार सवार नकाबपोश 5 युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि युवकों के पास गंडासी, कापा व तलवार सहित अन्य धारदार हथियार थे। आरोपियों के हमले के बाद उसने दुकान में घुसकर जान बचाई। आक्रोशित आरोपियों ने अनमोल के मोटरसाइकिल को तोड़ दिया। वहीं सूचना के बाद अनमोल के परिजन व अन्य काफी लोग मौके पर पहुंचे।

    2 युवकों पर बोला धारदार हथियारों से हमला | Sirsa News

    आरोपी जब गाड़ी में सवार होकर भागने लगे तो उनकी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। लोगों को देखकर आरोपी पैदल ही भाग निकले। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में घायल अनमोल को ओढां के सीएचसी में भर्ती करवाया गया। वहीं फर्नीचर का कार्य करने वाले बंटी के मुताबिक वह मोटरसाइकिल पर सवार हो कर दुकान से सामान लेने जा रहा था।

    रास्ते में आरोपियों ने उसका मोटरसाइकिल रुकवाते हुए उसका पीछा किया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया। बंटी के मुताबिक उसका करीब एक माह पूर्व कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। उक्त युवकों ने बाहरी युवकों को बुलाकर उन पर हमला करवाया है। अनमोल व बंटी के मुताबिक आरोपी युवक गांव सालमखेड़ा व चकेरियां के हैं। Sirsa News

    Snake News : 6 फीट लम्बा सांप हनुमान मूर्ति के पास कुंडली मारे बैठा था, देखते ही हुए होश फाख्ता

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here