हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान टोल प्लाजा का...

    टोल प्लाजा का कैशियर साढ़े तीन लाख रुपए लेकर रफूचक्कर

    Phagwara News
    सांकेतिक फोटो

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। नेशनल हाईवे 62 पर एक टोल प्लाजा (Toll Plaza) का कैसियर कंपनी के 3 लाख 50 हजार लेकर रफूचक्कर हो गया। उसके खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज करवाया गया है। चूनावढ थाना पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर सूरतगढ़ रोड नेशनल हाईवे 62 पर चक 6-एमएल में स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर लोकेंद्र शसिंह निवासी जलिया सेकंड थाना विजयनगर अजमेर द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर फरार हुए कैशियर सूरज लक्ष्मीनारायण बलानी निवासी शांतिनगर चौपड़ा कोर्ट, उल्हासनगर ठाणे (महाराष्ट्र) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

    मैनेजर लोकेंद्र सिंह ने बताया है कि नेशनल हाईवे-62 पर टोल की वसूली के लिए इंद्रदीप कंस्ट्रक्शन कंपनी कार्यरत है।वह उसमें मैनेजर है।गायब हुआ सूरज लक्ष्मीनारायण बलानी इस टोल प्लाजा पर कैशियर के पद पर कार्यरत था। लोकेंद्रसिंह राठौड़ ने पुलिस को बताया कि सूरज लक्ष्मीनारायण ही टोल प्लाजा (Toll Plaza) की कलेक्शन रकम व लेनदेन का सारा काम करता था। सूरज 12 मई की रात लगभग 10 बजे टोल प्लाजा के समीप ही कमरे में जाने का कहकर गया।

    इसके बाद शिफ्ट-सी के समय वह उपस्थित नहीं हुआ। इस पर टोल के कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सूरज करीब 10 बजे यहां से चला गया था। उसके बाद वह कहां गया, किसी की नजर में नहीं आया। टोल कलेक्शन रकम के संबंध में सूरज बालानी से संपर्क किया गया तो उसका मोबाइल फोन बंद था। मैनेजर के अनुसार उसने अलमारी में रखे टोल कलेक्शन के रूपयों को संभाला तो वह नहीं मिले। अलमारी में करीब 3 लाख 50 हजार रुपए थे।

    अलमारी की चाबी सूरज बलानी के पास रहती थी। वह रुपए लेकर गायब हो गया। हासिल जानकारी के अनुसार सूरज बलानी इस टोल प्लाजा कंपनी में पिछले 4 वर्षों से कार्यरत था।उसे चक 6-एमएल टोल प्लाजा पर विगत 25 अप्रैल को ही लगाया था। इससे पहले वह किसी अन्य टोल प्लाजा पर कार्यरत था। चक 6-एमएल टोल प्लाजा पर उसे आए अभी 20 दिन ही हुए थे कि वह अब गायब है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here