हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फतेहाबाद में ...

    फतेहाबाद में निकली अनोखी संस्कार यात्रा

    Fatehabad News
    Fatehabad News: फतेहाबाद में निकली अनोखी संस्कार यात्रा

    बैड़ बाजो के साथ निकला दर्जन भर स्कॉर्पियों गाडिय़ों का काफिला, उछाले नोट, डीजे लगाया और बैंड वाले शव यात्रा के साथ-साथ चले | Fatehabad News

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Fatehabad News: फतेहाबाद के डीएसपी रोड पर एक 80 वर्षीय महिला की एक अनोखी संस्कार-यात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकली। संस्कार के लिए शिवपुरी जाने के लिए 10 स्कॉर्पियों गाडिय़ों का काफिल डीएसपी रोड के राजीव गांधी पार्क से पंजाब के बैड-बाजों के साथ रवाना हुआ। सभी स्कॉर्पियों गाडिय़ों पर मृतक महिला का चित्र लगा हुआ था। संभवत: यह शहर की पहली अनोखी संस्कार यात्रा होगी, जब इतनी धूमधाम से शिवपुरी के लिए चली। संस्कार यात्रा में एक हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। Fatehabad News

    इस अनोखी संस्कार यात्रा को देखने के लिए लोगों व मीडिया का जमावड़ा डीएसपी रोड पर लग गया। जानकारी के मुताबिक डीएसपी रोड स्थित भूप सिंह की धर्मपत्नी विद्या का निधन हो गया था। विद्या के 5 पुत्र व दो लड़कियों सहित बड़ा कुनबा है। शव यात्रा के दौरान जमकर नोट उछाले गए। दर्जन भर स्कॉर्पियो गाड़ियों के काफिले के साथ यह है शव यात्रा निकाली। जब यात्रा के आगे आगे बैंड बाजे वाले बैंड बजा रहे थे। शव यात्रा के साथ डीजे भी चल रहा था। जिसमे धार्मिक गाने चलाए जा रहे थे। Fatehabad News

    पूरे शहर में इस शव यात्रा को लेकर पूरे दिन चर्चा का माहौल रहा

    डूम समाज के मुखिया राय साहब ने बताया कि पूरे रूम समाज के द्वारा पैसे एकत्र करके महिला विद्या देवी की यह शव यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें पूरे समाज का सहयोग है। Fatehabad News

    यह भी पढ़ें:– Manish Sisodia News: दिल्ली से आ रही है अब तक की बड़ी खबर, मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं….

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here