हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पोस्त और चिट्...

    पोस्त और चिट्टा सहित तीन गिरफ्तार

    Arrested

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिले में पुलिस ने कल देर रात को अलग-अलग स्थानों पर तीन व्यक्तियों को अवैध पोस्त और नशीले पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया। रायसिंहनगर थाना प्रभारी पुष्पेंद्रसिंह ने बताया कि कल देर रात को वार्ड नंबर 7 निवासी हुसैन खां को 8 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पड़ोस में रहने वाला गुलाब खां नामक व्यक्ति यह पोस्त लेकर आया था। श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र में किसी व्यक्ति से पोस्त खरीद कर लाने की बात सामने आई है।

    गुलाब का अभी फरार है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए इस मामले की आगे जांच समेजा कोठी थाना प्रभारी करतारसिंह कर रहे हैं। इस बीच स्थानीय सदर थाना पुलिस ने भी कल देर रात को 910 ग्राम अवैध पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि निकटवर्ती गांव मोहनपुरा निवासी मनदीप पुत्र कृष्णलाल के कब्जे से यह पोस्त बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सादुलशहर थाना पुलिस ने कल देर रात को सूरज धारीवाल नामक एक युवक को गिरफ्तार किया,जिसके कब्जे से 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले की आगे जांच लालगढ़ जाटान थाना प्रभारी कर रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।