हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान लावारिस लड़की ...

    लावारिस लड़की को अपनों से मिलाया

    Unclaimed girl sachkahoon

    संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। अपनों से बिछड़े, आवारा पशुओं की देखभाल व अन्य सामाजिक कार्यों में अग्रिम रहने वाली श्री गुरु नानक सेवा समिति के सदस्यों ने मंगलवार को एक ओर लावारिस लड़की (Unclaimed Girl) को अपने परिवार से मिलने का कार्य किया है। मंगलवार को सुबह निकटवर्ती गांव चक हीरा सिंह वाला से एक लावारिस लड़की बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने देखी तो वह पुलिस थाना में छोड़ गए।

    पुलिस थाना से सूचना मिलने पर श्री गुरु नानक सहारा सेवा समिति के सदस्यों ने उस लड़की को संभाला व पूछताछ करने पर लड़की ने अपना नाम सुनीता माता का रानो बताया। पूरे दिन की जांच पड़ताल के बाद शाम 4 बजे लड़की के परिवार को ढूंढ कर लड़की को उसके सुपुर्द कर दिया गया है यह लड़की पिछले 2 दिन से अपने घर से गायब थी।

    इस लड़की (Unclaimed Girl)  की मानसिक स्थिति सही नहीं थी। तथा इसकी माता रेलवे कॉलोनी श्रीगंगानगर में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्य कर रही है। समिति सदस्य केवलसिंह, राज किंगरा प्रधान, निशान सिंह मोरजंड सिखान, डॉ. सलवारा व राज अक्कू ने परिवार जनों से मिलाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here