हमसे जुड़े

Follow us

20.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More

    UP Accident: भीषण हादसों में 12 की मौत

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    पीलीभीत और चित्रकूट जिलों में हुई दुर्घटनाएं

    UP Road Accident:पीलीभीत (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत और चित्रकूट जिलों में हुए दो हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी एर्टिगा कार के पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती मध्य रात्रि टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के पास यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। UP Accident

    दुल्हन की चौथी देकर दो कारों से घर लौट रहे थे | UP Accident

    दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। न्यूरिया थाना अध्यक्ष रूपा विष्ट के अनुसार पीलीभीत के चंदोई गांव के अनवर का निकाह उत्तराखंड के खटीमा की हुस्रा बी से चार दिसंबर बुधवार को हुआ था। निकाह के अगले दिन यानी वीरवार को लड़की के घरवाले चौथी लेने पीलीभीत आए थे और देर रात दुल्हन की चौथी देकर दो कारों से घर लौट रहे थे। एक गाड़ी में दुल्हन, दुल्हन का भाई और अन्य रिश्तेदार और दूसरी गाड़ी अर्टिगा में दुल्हन के पिता-ससुर और अन्य लोग थे। न्यूरिया थाना क्षेत्र में अर्टिगा के ड्राइवर ने स्पीड तेज की और दुल्हन की गाड़ी को ओवरटेक किया। कार में 11 लोग सवार थे। UP Road Accident

    रात 12 बजे न्यूरिया थाने के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के बाद कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि उसे काटकर सभी को बाहर निकाला जा सका। सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों की हालत को गंभीर बताया गया है। मृतकों की पहचान मुन्नी (65), मंजूर अहमद (60), बाहुउद्दीन (55), शरीफ अहमद (60), साहेआलम (35), राकिम (11) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रहीस अहमद(47), जाबरी (40), अहमद रजा, शहनाज (30) घायल है।

    ट्रक-बस में भिड़ंत, छह मरे | UP Accident

    चित्रकूट (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के रापुरा क्षेत्र में शुक्रवार भोर बोलेरो कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर एक तेज रफ्तार बोलेरो की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार नन्हे (65), हरिराम (45), मोहन (45), रामू (45), मांगना (65) और रामस्वरूप यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में घायल जमुना (42), फुला (40), राज अहिरवार (18), आकाश (15) और एक अज्ञात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। UP Accident

    AUS vs IND: मिचेल स्टार्क की तेज आंधी में फंसा इंडिया! सस्ते में सिमटी पारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here