सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Sonipat News: रसोई गैस और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ यह प्रदर्शन सुभाष चौक तक पहुंचा।शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और खाली सिलेंडर लेकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है और महंगाई ने मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। Sonipat News
शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है और सरकार सो रही है। एलपीजी गैस के दाम जिस तरह से बढ़ाए गए हैं, वह गरीब और मध्यम वर्ग के चूल्हे बुझाने की साजिश है। जो भाजपा विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये का सिलिंडर देखकर सड़कों पर बैठ जाती थी, आज वही भाजपा 900 रुपये के पार गैस बेचकर जनता का मजाक उड़ा रही है। सिलिंडर के दाम बढ़ाना सीधे तौर पर महिलाओं के स्वाभिमान और रसोई के बजट पर हमला है। सरकार ने अच्छे दिन का जो सपना दिखाया था, वह अब जनता के लिए दुस्वप्न बन चुका है। उन्होंने कहा कि ये बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं, अन्यथा कांग्रेस का यह आंदोलन गलियों से निकलकर विधानसभा और संसद तक गूंजेगा।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में महंगाई का असर और भी भयावह है। खेती की लागत बढ़ रही है और ऊपर से घरेलू गैस की कीमतों ने किसानों और मजदूरों का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, अशोक सरोहा, जयवीर आंतिल, कुलदीप देशवाल, संजय बड़वासनी पार्षद, मोनिका पार्षद, अभिनव शर्मा, संतोष काद्यान्न, नीलम बलयान, कमल मलिक, संतोष गुलिया, सुषमा, सिकंदर दहिया, राजेश सेवली, संदीप अंतिल, अंकित मेहता, पायल मलिक, जोनी मेहरा, दिलशाद पठान, ऋतुराज, रवि दहिया पार्षद, रणदीप कौशिक, अमनदीप पाराशर, राजेश सरोहा, देवेंद्र महला,नवीन कुमार प्रेम नारायण गुप्ता दयानंद वाल्मीकि मौजी राम मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– मिट्टी ढहने से सात मजूदरों की मौत का मामला















