हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश Amit Shah: पू...

    Amit Shah: पूर्व सांसद परनीत कौर ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

    Patiala News
    Patiala News: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते पूर्व सांसद परनीत कौर। 

    पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था और गैंगवार की घटनाओं पर जताई चिंता

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पंजाब भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद परनीत कौर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से विशेष मुलाकात की। इस बैठक के दौरान पंजाब के मौजूदा हालात, राज्य के विकास और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए परनीत कौर ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। दिन-दिहाड़े हो रही गैंगवार की घटनाओं ने आम जनता में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। राज्य में अमन-शांति बहाल करना इस समय सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने पंजाब के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए गृह मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ अभियान के तहत केन्द्र की योजनाएं पंजाब के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। Patiala News

    उन्होंने केन्द्र सरकार से पंजाब के विकास कार्यों में और तेजी लाने की अपील भी की। गृह मंत्री के पंजाब दौरे के बारे में बोलते हुए परनीत कौर ने कहा कि पंजाब की जनता अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने आगामी ‘बदलाव रैली’ को पंजाब के सुनहरे भविष्य और प्रगति की रैली बताते हुए कहा कि यह रैली राज्य की राजनीति में एक नई और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। परनीत कौर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए स्पष्ट किया कि पंजाब की खुशहाली और सीमावर्ती सुरक्षा उनकी मुख्य प्राथमिकता है और वे राज्य की मांगों को केन्द्र सरकार के सामने मजबूती से उठाती रहेंगी।

    यह भी पढ़ें:– मिट्टी ढहने से सात मजूदरों की मौत का मामला