KKR launches 2026 Jersey: कोलकाता। तीन बार की चैंपियन Kolkata Knight Riders ने आगामी Indian Premier League 2026 सीजन के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण कर दिया है। टीम की यह जर्सी ‘लाइन्स ऑफ लेगेसी’ थीम पर आधारित है, जिसमें फ्रेंचाइजी के इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को डिजाइन में विशेष रूप से दर्शाया गया है। Kolkata Knight Riders News
टीम प्रबंधन के अनुसार, जर्सी में उन ऐतिहासिक पलों की झलक शामिल की गई है जिन्होंने वर्षों में केकेआर की पहचान को मजबूत किया। इनमें 2008 के आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में Brendon McCullum की विस्फोटक 158 रन की पारी से लेकर हाल के वर्षों में Rinku Singh द्वारा एक ओवर में लगाए गए पांच लगातार छक्कों जैसे यादगार क्षण शामिल हैं। ये घटनाएं आईपीएल इतिहास की सबसे चर्चित उपलब्धियों में गिनी जाती हैं।
फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस बार टीम की विरासत को केवल यादों तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि उसे जर्सी के डिजाइन में ही शामिल किया गया है, ताकि प्रशंसक जब इसे पहनें तो वे खुद को टीम की यात्रा का हिस्सा महसूस कर सकें। Kolkata Knight Riders News
‘लाइन्स ऑफ लेगेसी’ थीम टीम के गौरवशाली इतिहास और उसके संघर्षपूर्ण सफर का प्रतीक
जर्सी के अनावरण के अवसर पर नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा कि ‘लाइन्स ऑफ लेगेसी’ थीम टीम के गौरवशाली इतिहास और उसके संघर्षपूर्ण सफर का प्रतीक है। उनके अनुसार, जर्सी की हर रेखा एक ऐसे क्षण का प्रतिनिधित्व करती है जिसने टीम की पहचान और उसके जज़्बे को मजबूत बनाया। नए सत्र में केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को Wankhede Stadium में Mumbai Indians के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद टीम अपना पहला घरेलू मैच 2 अप्रैल को Eden Gardens में Sunrisers Hyderabad के विरुद्ध खेलेगी।
आईपीएल 2026 की नीलामी में केकेआर ने कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़कर टीम को मजबूत करने की कोशिश की है। इनमें Cameron Green, Matheesha Pathirana, Rovman Powell और Finn Allen जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि नई जर्सी के साथ-साथ मजबूत स्क्वाड के दम पर केकेआर आगामी सीजन में भी शानदार प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को कई यादगार पल देगी। Kolkata Knight Riders News















