हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अकाली नेता तथ...

    अकाली नेता तथा उसकी पत्नी की आधी रात को गोली मारकर हत्या

    Akali Leader

    संगरूर (एजेंसी)। पंजाब में संगरूर शहर के बीचोंबीच कल आधी रात को अकाली नेता (Akali Leader) और उसकी पत्नी की तलवारों तथा गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतकों की पहचान चरनजीत गर्ग और पूजा के रूप में की गई है।

    ये दोनों देर रात कार से पटियाला रोड की ओर जा रहे थे। हमलावरों ने रणबीर कालेज के पास इन्हें घेरकर पहले कार से उतारा और तलवारों से हमला किया और उसके बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    पुलिस के अनुसार मृतक के भाई के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके नाम जयदेव उर्फ जोजो ,राकेश शर्मा उर्फ जस्सी ,उसका भाई प्रदीप शर्मा और पूर्व नगर पार्षद पोंपी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।