हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सड़क किनारे खड़...

    सड़क किनारे खड़े युवक को बाइक चालक ने मारी टक्कर

    Nainital News
    सांकेतिक फोटो

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। गांव भाईरुपा में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। थाना फूल पुलिस ने घायल युवक के भाई की शिकायत पर आरोपित मोटरसाइकिल चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी होनी बाकी है। थाना फूल पुलिस को शिकायत देकर गांव भाईरुपा निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि बीती 14 मार्च को वह और उसका भाई मलकीत सिंह अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

    इस दौरान गांव गुंमटी निवासी हरप्रीत सिंह मोटरसाइकिल नंबर पीबी-03बीडी-1138 बड़ी तेज रफ्तार से लेकर आया और उसके भाई मलकीत सिंह को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित मोटरसाइकिल चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here