हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कार पेड़ से टक...

    कार पेड़ से टकराई, चार की मौत

    चार लोग गंभीर रूप से घायल

    बाड़मेर (सच कहूँ न्यूज)। बाड़मेर के शिव थाना इलाके में बुधवार देर रात करीब दो बजे एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, वही चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार हादसा देर रात नेशनल हाइवे 15 स्थित गूंगा गांव के पास हुआ। कार सवार सभी लोग जैसलमेर से अपने किसी रिश्तेदार के बारहवें से होकर लौट रहे थे।

    इसी दौरान गूंगा गांव के पास चालक को नींद की झपकी आने से कार पेड़ से जा टकराई जिसमें बाड़मेर के गुढ़ामलानी निवासी हेमराज, दाखू देवी, सोहीराम व पल्लवी की मौत हो गई, वही चार अन्य घायल लोग गम्भीर हो गए जिन्हें जोधपुर रैफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को एक साइड में हटवा यातायात शुरू कराया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।