बवानी खेड़ा के कोरोना संक्रमित की मौत

Published On

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना(Coronavirus) की तीसरी लहर में भिवानी जिले के कस्बा बवानीखेड़ा में पहली मौत दर्ज की गई है। बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 6 निवासी करीब 37 वर्षीय कोरोना संक्रमित अशोक नामक व्यक्ति की शनिवार सुबह अग्रोहा अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत बवानीखेड़ा के शमशान घाट में मृतक का अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार मृतक अशोक को 10 जनवरी को अग्रोहा के मैडिकल कॉलेज में बने कोविड वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना(Coronavirus) पॉजिटिव पाई गई। शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई बिजेंद्र ने बताया कि उसका भाई दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। करीब दो माह से भिवानी रह रहा था। एक सप्ताह पहले ही उसके बीमार होने का पता चला तो अग्रोहा अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। शनिवार सुबह उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts