हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा सरकार क...

    भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी: हरमनदीप सिंह विर्क

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग दुखी: हरमनदीप सिंह विर्क

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज/जसविंद्र सिंह)। Pehowa News: कांग्रेस पार्टी की जनहित नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक हरमनदीप सिंह विर्क ने गांव मांडी में जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में जो व्यक्ति अग्रिम पंक्ति में था, आज वो व्यक्ति अंतिम पंक्ति में पहुंच चुका है। भाजपा की दमनकारी नीतियों ने देश व प्रदेश को बबार्दी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया, हर वर्ग दु:खी है। Kurukshetra News

    पात्र लोगों के राशन कार्ड व बुढ़ापा पैंशन काट दी गई हैं,कार्यालयों में भ्ष्टार्चार के चलते किसी की फरियाद नहीं सुनी जाती। अपने हकों के लिए कर्मचारी हो या व्यापारी हर व्यक्ति सड़कों पर धक्के खाने को मजबूर है। हक मांगने वालों पर सरकार लाठियां भांज कर उनकी आवाज को दबा देती है। जनता जनार्दन गठबंधन सरकार को सत्ता से बाहर करके कांग्रेस को दोबारा फिर कमान देने के लिए आगामी विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रही। Kurukshetra News

    कांग्रेस सत्ता संभालने के बाद हर वर्ग के लिए समान काम समान विकास करेगी। विर्क ने हरियाणा कांग्रेस के चौदह सूत्रीय संकल्प पत्र को लोगों के बीच रखा जिसमें 6000 रुपए बुढ़ापा पेंशन, 300 यूनिट मुफ़्त बिजली,पी पी पी को खत्म करने,100 वर्ग गज के प्लाट के साथ मकान आदि संकल्प कांग्रेस सरकार बनने पर पूरे किए जाएँगे। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– HAPPY Card Scheme : फ्री बस पास योजना के फार्म हो रहे हैं जमा! छात्राओं में ख़ुशी की लहर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here