हमसे जुड़े

Follow us

9.9 C
Chandigarh
Thursday, January 29, 2026
More
    Home कृषि धान के भावों ...

    धान के भावों में तेजी से किसानों के चेहरे खिले, अंतिम दौर के धान का सीजन

    Kaithal News
    धान के भावों में तेजी से किसानों के चेहरे खिले, अंतिम दौर के धान का सीजन

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। हरियाणा की मंडियों में मिल रहे धान के भाव से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। पिछले की अपेक्षा इस बार धान (Rice) की हर किस्म के भाव किसानों को ज्यादा मिल रहे हैं, इससे प्रति एकड़ 15 से 20 हजार की बचत हो रही है। उत्पादन भी इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा है। बुधवार को नई अनाज मंडी में 1121 किस्म के भाव 4725रुपये, 1718 के 4530 रुपये तो 1847 के भाव 3760 तक पहुंंच गए हैं। हालांकि बासमती के भाव में थोड़ी कमी आई है और वो अब 6000 तक बिक रही है। Kaithal News

    खेतों में बासमती धान की कटाई का कार्य अंतिम दौर में है। ज्यादातर किसान हाथ से इस फसल की कटाई करते हैं। इस किस्म के धान की पराली को किसान जलाने की बजाए चारा में प्रयोग करते हैं। किसान हाथ से कटाई कर पराली प्रबंधन करने में जुटे हुए हैं। इस किस्म की पराली की कीमत भी दूसरी किस्मों से ज्यादा रहती है। Kaithal News

    मंडी प्रधान रामकुमार गर्ग ने बताया कि मंडियों में शुरूआत से ही इस बार सीजन में धान के अच्छे भाव किसानों को मिल रहे हैं। अभी भी बहुत अच्छी आवक मंडी में बनी हुई है। भाव बढ़ने से सभी वर्ग खुश है। पिछले साल काफी कम भाव मिले थे। किसानों से आग्रह है कि धान को पूरी तरह साफ करके लेकर आए। Kaithal News

    1121 – 4725 हाथ
    1718 – 4542 हाथ
    1885 – 4610 हाथ
    बासमती 6050 हाथ
    1509 – 3930 हाथ
    डीपी 1401 – 4650 कंबाइन
    डीपी 1886 – 4300 कंबाइन
    1847 – 3760

    यह भी पढ़ें:– डेविस कप जीतकर सत्र का समापन करना चाहता हूं: जोकोविच

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here