हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More

    फ्रांस के बौर्डिओक्स के पास भीषण आग, 7 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जंगल नष्ट

    बोर्डिओक्स (फ्रांस) (एजेंसी)। दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में बोर्डिओक्स के पास जंगल में भीषण आग लगी हुई है और इसके कारण अब तक लगभग 7,400 हेक्टेयर जंगल को नष्ट कर चुका है। फ्रांस के अधिकारियों ने बताया कि शराब उत्पादन के केंद्र के दक्षिण-पूर्व में लगभग 30 किलो मीटर लगी आग ने कुछ घरों को तबाह कर दिया और 10,000 निवासियों को पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया है। दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में गारोन नदी पर बंदरगाह शहर अपने गॉथिक कैथेड्रेल सेंट-आंद्रे के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां 18वीं और 19वीं सदी की हवेली और म्यूजी डेस ब्यूक्स-आर्ट्स डी बोर्डो जैसे कला संग्रहालय हैं। दमकलकर्मी ग्रेगरी एलियोन ने फ्रांस के आरटीएल रेडियो को बताया, “आग भीषण और भयावह है।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here