हमसे जुड़े

Follow us

28.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home कैथल 73 बुलेट सहित...

    73 बुलेट सहित अगस्त में कुल 2657 वाहनों के चालान काटकर किया 17 लाख का जुर्माना

    Kaithal News
    Kaithal News: एसपी राजेश कालिया

    सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए करे ट्रैफिक नियमों की पालनाः एसपी राजेश कालिया | Kaithal News

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिला में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर पुलिस का डंडा चला है। ट्रैफिक एसएचओ एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की अलग -अलग टीम बनाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे जा रहे है | पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालकर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट पर विशेष तौर पर पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान अगस्त माह दौरान एसी 73 बुलेट बाइको के चालान किए गए है। Kaithal News

    प्रवक्ता ने बताया कि अगस्त माह के दौरान यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों से काफी सख्ती से पेश आई। माह के दौरान यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने के मामले में 45 इम्पाउंड व्हीकलों सहित कुल 2657 चालान किए गए। गत माह के दौरान पुलिस द्वारा चालको से 17 लाख 4 हजार 100 रुपये रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। Kaithal News

    एसपी राजेश कालिया ने कहा कि आमजन वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही बरतते है जिस लापरवाही की वजह से हम खुद को दूसरों को और अपने परिवार के साथ धोखा करते है जिससे कि जान माल का नुकसान भी होता है। एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटने का नही है बल्कि आमजन की जिंदगी बचाना है। सडको पर होने वाली दुर्घटनाओं में होने वाले जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। समाज के एक जिम्मेदार व समझदार नागरिक होने के नाते ट्रैफिक नियमों की पालना करें खुद की जिंदगी और अपनें परिवार की जिन्दगी को सुरक्षित रखें। Kaithal News

    • बिना नंबर प्लेट – 180
    • लाईन चेंज – 284
    • बिना हेलमेट – 183
    • ओवर स्पीड – 75
    • रॉन्ग साइड – 631
    • अंडर एज – 02
    • बिना सीट बेल्ट – 176
    • शराब पीकर ड्राइविंग – 14

    यह भी पढ़ें:– Gold Price Today: सोने की कीमतों में तेजी! बढ़त रह सकती है बरकरार?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here