हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home खेल Paris Olympic...

    Paris Olympics : कांस्य पदक विजेता अमन ने किया सनसनीखेज खुलासा! वो भी हो सकते थे डिसक्वालीफाई!

    Aman Sehrawat
    Paris Olympics : कांस्य पदक विजेता अमन ने किया सनसनीखेज खुलासा! वो भी हो सकते थे डिसक्वालीफाई!

    Paris Olympics : पेरिस (फ्रांस)। कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है और पेरिस ओलंपिक में भारत को कुश्ती का कांस्य पदक दिलाने वाले अमन सहरावत (Aman Sehrawat) को 4-6 किलो वजन खोना पड़ा। सेमीफाइनल में जापान के रेइ हिगुची से हारने के बाद अमन का वजन 61.5 किलो आया था। अब कांस्य पदक के प्लेऑफ के लिए मैट पर उतरने से पहले उनके सामने वजन कम करने की चुनौती थी। ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी अमन ने दस घंटे के भीतर 4.6 किलो वजन कम किया क्योंकि उन्हें 57 किलोवर्ग के मुकाबले में उतरना था। Aman Sehrawat

    दूसरे दिन सुबह वजन किया गया तो कोच जगमंदर सिंह और वीरेंदर दहिया ने राहत की सांस ली क्योंकि अमन का वजन निर्धारित सीमा के भीतर आया। कुछ दिन पहले ही विनेश फोगाट सौ ग्राम वजन अधिक पाए जाने के कारण फाइनल से अयोग्य करार दी गई थी।

    एक घंटा गर्म पानी से स्नान किया

    अमन ने ‘मिशन’ की शुरुआत डेढ़ घंटे अपने दो सीनियर कोचों के साथ मैट पर अभ्यास करने के साथ की। इसके बाद एक घंटा गर्म पानी से स्नान किया। चूंकि पसीने से भी वजन कम होता है तो आधा घंटे के ब्रेक के बाद पांच पांच मिनट के पांच ‘सौना बाथ’ सत्र हुए। आखिरी सत्र के बाद अमन का वजन 900 ग्राम अधिक था तो उनकी मालिश की गई और कोचों ने उसे हल्की जॉगिंग करने के लिए कहा। इसके बाद 15 मिनट दौड़ लगाई। सुबह 4:30 तक उसका वजन 56.9 किलो आ गया।

    इस दौरान उसे गर्म पानी के साथ नींबू और शहद और थोड़ी कॉफी दी गई। अमन उसके बाद सो ही नहीं सका। उसने कहा कि मैंने कुश्ती के मुकाबलों के वीडियो पूरी रात देखे। कोच ने कहा कि हम हर घंटे उसका वजन जांचते रहे। पूरी रात और दिन भर भी नहीं सोए। विनेश के साथ जो हुआ, उसके बाद तनाव था। वैसे वजन कम करना रुटीन का हिस्सा होता है लेकिन इस बार हम एक और पदक यूं नहीं गंवाना चाहते थे। Aman Sehrawat

    Independence Day 2024 : देशभक्ति की भावना जगाने को हरियाणा के स्कूलों के लिए ये आदेश जारी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here