करहल ब्लॉक के 15 मेंबर आनंद कुमार सोनी इन्सां ने पेश की मिसाल, बेटे की अस्थियों पर किया पौधारोपण

Published On

अब समाज को स्वच्छ हवा दे रहे पीपल और कंजी के पौधे

  • 25 मार्च को हो गया था रितिक सोनी इन्सां का देहांत

मैनपुरी (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी न सिर्फ इस जहां में रहते हुए बल्कि इस जहां से रूखस्त होने के बाद भी इन्सानियत के काम आते हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल ब्लॉक निवासी रितिक सोनी इन्सां के सचखंड जा विराजने के बाद परिजनों ने उनकी अस्थियों पर पौधे रोपित किए, जो आज समाज को स्वच्छ वायु दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार करहल ब्लॉक के 15 मैंबर आनंद कुमार सोनी इन्सां का बेटा रितिक सोनी इन्सां अपने कुछ दोस्तों के साथ गुलमर्ग में घूमने के लिए गया था। इसी दौरान वापसी में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तब हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे वेंटीलेटर पर रखा गया। इसके बाद रितिक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां सेहत में सुधार न होने पर उसे आगरा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसका उपचार चला। इस दौरान उपचार से रितिक की सेहत में सुधार हो रहा था। 25 मार्च को अचानक रितिक की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। सुबह 4 बजे रितिक अपनी स्वांसों रूपी पूंजी पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। इसके पश्चात स्थानीय शमशान घाट में रितिक का अंतिम संस्कार किया गया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर अमल करते हुए आनंद कुमार सोनी इन्सां के परिवार ने रितिक सोनी इन्सां की अस्थियों पर शमशान घाट में ही पीपल और कंजी के पौधे रोपित किए। इस मौके पर रितिक के पिता 15 मैंबर आनंद कुमार सोनी इन्सां, अशोक कुमार इन्सां, विकास कुमार इन्सां, हिमांशु इन्सां, विष्णु इन्सां, अमरीश इन्सां, रामकिशोर इन्सां, प्रदीप, अनमोल, हरशु, रणजीत, सबोध वर्मा, रामकिशोर वर्मा, माँ रेखा वर्मा इन्सां, बहन तान्या इन्सां, मानसी इन्सां व अन्य मौजूद रहे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts