हम तेरे थे, तेरे हैं और तेरे ही रहेंगे ….

Published On

नामचर्चा में साध-संगत ने एकजुट रहने व मानवता भलाई कार्य करते रहने का लिया संकल्प

  • नेत्रदानी कर्मवीर इन्सां के परिजनों को किया सम्मानित

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक घरौंडा की साध-संगत द्वारा नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में साध-संगत ने शिरकत कर सतगुरु का गुणगान किया। इससे पूर्व नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास ने पावन नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ बोलकर किया। जिसके बाद कविराजों ने विनती भजन के साथ रामनाम का गुणगान किया। नामचर्चा में जिम्मेवारों ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। जिस पर चलते हुए आज भी साध-संगत दिन-रात मानवता भलाई के कार्यों में लगी हुई है।

आज भी हम पूज्य गुरु जी के अडोल आशिक हैं और हमारा दृढ़ विश्चास सदा अपने गुरु जी के प्रति बना रहेगा। साध-संगत अब दोगुनी रफ्तार के साथ मानवता भलाई के कार्य करेगी। इस अवसर पर साध-संगत ने एक स्वर में पावन नारा लगाते हुए कहा कि उन्हें पूज्य गुरु जी पर पहले भी अटूट विश्वास था और अब पहले से भी ज्यादा अटूट विश्वास है। हमारे विश्वास को कोई नहीं तोड़ सकता। साध-संगत ने एक स्वर में कहा कि हम तेरे थे, तेरे हैं और तेरे ही रहेंगे। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने 135 मानवता भलाई कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संकल्प भी किया। नामचर्चा के दौरान नेत्रदानी कर्मवीर इन्सां की परिवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राजबीर इन्सां ने महिला को प्लेटलेट्स डोनेट कर बचाई जान

खून बिन जाने न देंगे जिंदगी…. डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए इन पंक्तियों को सच्चे अर्थों में चरितार्थ कर रहे हैं। दिनों-दिन डेंगू के बढ़ रहे प्रकोप के बीच डेरा श्रद्धालु अपनी जान की परवाह किए बगैर अनजान लोगों के लिए रक्तदान कर उनकी जिंदगी बचा रहे हंै। इसी कड़ी में एक बार फिर जिला करनाल से 15 मैंबर राजबीर इन्सां ने एक महिला को प्लेटलेट्स डोनेट कर इंसानियत का फर्ज निभाया। राजबीर इन्सां ने बताया कि उसे सूचना मिली कि श्री रामचन्द्र मेमोरियल हॉस्पिटल में एक महिला को प्लेटलेट्स की जरूरत है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचे प्लेटलेट्स डोनट किए।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts