डेरा श्रद्धालुओं ने 5 माह से लापता 32वर्षीय युवा को परिजनों से मिलाया

Published On

डेरा सच्चा सौदा के स्थानीय सेवादार अब तक 62 गुमशुदा को पहुंचा चुके है घर

केसरीसिंहपुर(सच कहूँ/बाबूलाल इन्सां)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए मानवता भलाई के कार्यों पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु समाजहित के लिए कई कार्य कर रहे हैं। स्थानीय ब्लॉक केसरीसिंहपुर के सेवादार भी इन कार्यो के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। इसी का एक उदहारण देत हुए स्थानीय मण्डी में घूम रहे मंदबुद्धि लोगों का इलाज करवाकर उनके घर पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ही 5 माह से लापता मानसिक रोगी के परिजनों के लिए वीरवार का दिन खुशियों का पैगाम लेकर आया। एक बार फिर स्थानीय डेरा प्रेमी राजेन्द्र इन्सां एवं उसकी टीम ने मानसिक रोगियों के लिए वरदान साबित हुई। उनकी ओर से यह 62वां प्रयास था जिसमें वे सफल हुए और परिवार से बिछुड़े मानसिक रोगी को एक बार फिर मिला दिया।

बेटे को देखकर मां की आंखे हुई नम

प्राप्त जानकारी अनुसार 32वर्षीय द्वारका प्रसाद गांव सढवाछापर, जन-पंचायत करजिया, जिला-डिंडौरी, मध्यप्रदेश का रहने वाला है। उसके घरवाले बहुत परेशान थे और उन्होंने उसकी बहुत तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घरवालों ने समझा अब उनका बेटा घर नहीं आएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले यह व्यक्ति 2 एम फूसेवाला गांव में घुमता हुआ पाया गया। गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र सुखदेव सिंह ने डेरा सच्चा सौदा के राजेंद्र कुमार इन्सां से संपर्क साधा जोकि पहले भी दर्जनों लापता लोगों को उनके परिजनों से मिला चुके हैं।

राजेंद्र इन्सां ने आधार कार्ड व अन्य सूत्रों से सुराग निकाला तो उसकी पहचान द्वारका प्रसाद पुत्र रतन लाल के रूप में हुई। युवा के घर का ठिकाना लगाकर उनके भाई को सूचना दी गई। वीरवार को उनके भाई, पिता व माताजी उन्हें लेने वहां पहुंचे और अपने बेटे को देखकर मां की आखें नम हो गई। पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद द्वारका प्रसाद को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया तथा सरकारी परमिशन के बाद उन्हें रवाना किया गया। परिवार के सदस्यों ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की खूब मानवता की प्रशंसा की व धन्यवाद किया। इस दौरान राजेंद्र इन्सां सहित इस मानवता भलाई के कार्य में काला सिंह इन्सां, तरूण इन्सां, गोरा इन्सां आदि का भरपूर सहयोग रहा। थाना अधिकारी, समस्त स्टाफ व वार्ड पार्षद सोमनाथ नायक ने पूरी टीम का आभार जताया व डेरा सच्चा सौदा के मानवता कार्यो की प्रशंसा की।

इनका कहना

नि:संदेह डेरा प्रेमी राजेन्द्र इन्सां का कार्य मानवता की मिसाल है। ऐसे समय मे अपने भी साथ छोड़ जाते है। लेकिन माणिक विक्षिप्त मानव को संभालना और उसे परिजनों तक पहुंचाना बहुत पुण्य का काम है।

-सोमनाथ नायक उपाध्यक्ष नगरपालिका, केसरीसिंहपुर

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts