ब्लॉक बरवाला के सेवादारों ने बीमार के इलाज में रक्तदान कर बचाई जान

Published On

उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)| डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षानुसार नित 156 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। (Blood Donation) गरीबों को मकान बनाकर देना, रक्तदान करना, गुर्दे दान करना, घायल को हस्पताल पहुंचाना, जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करवाना, जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित करना आदि कार्य साध- संगत द्वारा विभिन्न ब्लॉकों में बढ़-चढ़कर किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– कनाडा में सेटल भांजा बन लगाया 17.20 लाख का चूना

इसी कड़ी में रक्तदान मुहिम के तहत ब्लॉक बरवाला के सेवादारों ने कर बीमार के इलाज में मदद की। इस संबंध में जानकारी देते हुए तलवंडी राणा के 15 मेंबर अजमेर इन्सां ने बताया कि जब उन्हें पीड़िता सुमित्रा पत्नी जगदीश निवासी ढंडूर के चूड़ामणि अस्पताल हिसार में भर्ती है और उसे खून की आवश्यकता है।

इस बारे में उन्होंने 15 मेंबर संजय इन्सां, 15 मेंबर राकेश इन्सां को सूचना दी और (Blood Donation) दोनों के साथ जाकर स्वयं अजमेर इन्सां ने भी रक्तदान किया। इस पर पीड़िता के परिवार ने उक्त सेवादारों व पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहदिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि धन्य हैं ऐसे गुरू जो इंसान को मानवता भलाई के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts