इन्सानियत: सेवादारों ने दो यूनिट रक्तदान कर बचाई मरीज की जिंदगी

Published On

दोदा (सच कहूँ/रवीपाल)। पूज्य गुुुुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक दोदा के सेवादारों ने दो यूनिट रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार सब-इंस्पैक्टर लखविन्दर सिंह काउनी की बहन जो कि कोट शमीर में विवाहित है, गैस सिलेंडर की पाईप फटने से घायल हो गई थी, जोकि मेडिकल अस्पताल फरीदकोट में उपचाराधीन है, जिसके लिए ब्लड की बहुत जरूरत थी। इसलिए भंगीदास बाबू राम गांव कोठे फुम्मन सिंह वाले व कुलवंत सिंह काका पुत्र महेन्द्र सिंह इन्सां गांव दोदा ने एक-एक यूनिट रक्तदान कर मरीज के इलाज में मदद की। डॉ. सुखविन्दर सिंह पुत्र डॉ. सिकन्दर सिंह ब्लॉक भंगीदास गांव धूलकोट ने अपनी कार पर दोनों रक्तदानी सेवादारों को फरीदकोट ब्लड बैंक में पहुंचाने की सेवा निभाई। लखविन्दर सिंह व समूह परिवार ने रक्तदानियों व डॉ. सुखविन्दर सिंह गांव धूलकोट का तहदिल से धन्यवाद किया।

भादसों।  पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक भादसों के डेरा श्रद्धालु प्रदीप सिंह इन्सां गांव जातीवाल ने राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला में जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts