डेरा अनुयायियों ने 16 जरुरतमंद परिवारों को दिया राशन

Published On
सच कहूँ/सरदाना हिसार। मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों के काम आना ही सच्ची इन्सानियत है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के इन पावन वचनों पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी निरंतर मानवता भलाई कार्यों को रफ्तार दे रहे हैं। इसी कड़ी में महा परोपकार माह की खुशी में 16 जरुरतमंद परिवारों को हिसार ब्लॉक द्वारा राशन वितरित किया गया। राशन मिलते के बाद जरुरतमंद परिवारों ने डेरा अनुयायियों का तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि धन्य है ऐसे पूज्य गुरू जी, जो इन्हें परोपकार करने की शिक्षा देते हैं।
इस पुनीत कार्य में पीआर सेतिया, रीटा, सुनीता व अन्य सेवादार भाई-बहनों ने सहयोग दिया। वहीं डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने कहा कि ये सब पूज्य गुरु जी की रहमत से ही संभव हो पा रहा है। पूज्य गुरु जी ने हमेशा इन्सानियत का भला किया है और हमें भी इसके लिए प्रेरित किया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts