जरूरतमंद महिला को आशियाना देने के लिए आगे आए पूंडरी के डेरा अनुयायी

Published On

पूण्डरी (सच कहूँ/ऋषि पाल)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत मानवता भलाई के कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए गए मानवता भलाई के 138 कार्यों के तहत पुंडरी ब्लॉक की साध-संगत एक जरूरतमंद महिला को पूरा मकान बना रही है।
जानकारी देते हुए 15 मैम्बर राजेन्द्र इन्सां ने बताया कि गाँव टयोंठा निवासी सवर्ण देवी पत्नी स्वर्गीय मोलू राम के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। परिवार में तीन लड़कियां हैं व आय का कोई भी साधन नहीं है। यह परिवार जर्जर मकान में रहने को मजबूर था।

इस परिवार ने डेरा सच्चा सौदा के एडम ब्लॉक में मकान के लिए प्रार्थना की थी। इसके पश्चात ब्लॉक पूण्डरी की साध-संगत परिवार की मदद करने के लिए आगे आई। इस परिवार को साध-संगत की तरफ से 1 कमरा, रसोई, बाथरूम बनाकर दिया जाएगा। पूण्डरी ब्लॉक के सेवादार इस कार्य में तन, मन व धन से जुटे हुए हैं ताकि इस परिवार का रहने का अच्छा आशियाना मिल सके। इस नेक कार्य में 15 मैंबर राजेन्द्र, भीम इन्सां, जगदीश पूण्डरी, कृष्ण बरसाना, राजबीर मिस्री फतेहपुर, रोशन ढुलयाणी, रामकुमार, राममेहर, सतपाल टयोंठा, भाग सिंह सिरसल व बहन ललीता देवी, रोशनी देवी, अनीता, आशा, मुकेश व अन्य साध-संगत इस सेवा कार्य में निरंतर सहयोग कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts