जान हथेली पर रख सेवादारों ने 6 घंटों में बुझाई भीष्ण आग

Published On

अंबाला की मशूहर कपड़ा मार्किट में चार मंजिला दुकान में लगी आग

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। शहर ब्लॉक के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने बीती रात शुकलकुंड रोड पर शहर की मशूहर कपड़ा मार्किट में श्री राखी ट्रेडिंग की चार मंजिला दुकान में लगी भीषण आग को जान जोखिम में डालकर 6 घंटों की बड़ी मशक्कत के बाद काबू। सेवादारों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की भी आग बुझाने में मद्द की। लोगों ने जैसे ही आग लगी देखी तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया इसके साथ ही अम्बाला शहर के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार को भी जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो ललित इन्सां, करण इन्सां, पुनीत इन्सां, विनय इन्सां, आशु इन्सां, पवन इन्सां, ओम प्रकाश, कपिल इन्सां, अजय इन्सां, सुरेश इन्सां, कृष्ण इन्सां, कमल इन्सां, शुभम इन्सां, ज्ञानचंद इन्सां, कुलविंदर, केशव, अनिल इन्सां ने मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ मिल कर आग पर काबू पाया। इस दौरान वहां मोजूद लोगों व पुलिस कर्मचरियों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि धन्य हैं पूज्य गुरु जी जो अपने शिष्यों को हर विपदा में इंसानियत की मद्द करने की शिक्षा दे रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts