मेवाराम इन्सां ने 21वीं बार किया रक्तदान

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के 55वें पावन अवतार माह की खुशी में ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर निवासी यूथ 45 मैंबर एवं शाह सतनाम जी कॉलेज आॅफ एजुकेशन के लाइब्रेरियन मेवा राम इन्सां ने रक्तदान किया। मेवा राम इन्सां ने कहा कि वह पूज्य गुरू जी की शिक्षाओं पर चलते हुए प्रत्येक सुअवसरों को रक्तदान सहित 142 मानवता भलाई के कार्य कर मनाता है।

इसी कड़ी में गत दिवस पावन अवतार माह की खुशी में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि वह इससे पहले 20 बार रक्तदान कर चुका है। उन्होंने आमजन को घर-परिवार में आने वाले सुअवसरों को 142 मानवता भलाई के कार्य कर मनाने का आह्वान किया। ताकि समाज का भला हो सकें। वहीं ब्लड बैंक प्रबंधन ने मेवाराम इन्सां को मेडल पहनाकर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts