साध-संगत ने महा परोपकार माह की खुशी में 15 परिवारों को बांटा राशन

Published On

सच कहूँ/एमके शायना
मुंबई/पुणे। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पावन महा परोपकार माह (गुरुगद्दीनशीनी माह) की खुशी में महाराष्ट्र की साध-संगत मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। इसी के तहत शाह सतनाम जी परमसुख आश्रम क्लौते मौकाशी मुंबई में ब्लॉक मुंबई पुणे की साध-संगत ने 15 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया।

Humanity

45 मेंबर गुरदयाल इंसान ने बताया कि हमें पता चला कि हमारे आसपास कुछ ऐसे जरूरतमंद लोग हैं, जो दो वक्त का खाना भी पेट भर नहीं खा पाते तो मुंबई पुणे की साध-संगत की तरफ से इन 15 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन वितरित किया गया। इस मौके पर पंजाब और हरियाणा के 45 मेंबर जगरूप इन्सां, हरचरण इन्सां, सत्य ब्रह्मचारी बंता इन्सां, कृष्ण कुमार कुंडू ,सत्यवीर इन्सां, जनार्दन इन्सां, सतपाल इन्सां, राकेश इन्सां, पूरणमल, सुरजीत इन्सां और बहनों में अन्नू, सुनीता, मोनिका, शालिनी व कामिनी इन्सां मौजूद रही।

11 जरूरतमंद परिवारों को 1 माह का राशन किया वितरित

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts