सेवादार कमल इन्सां ने एस. डी. पी. दान कर बचाई रोगी की जान

Published On

कोटा। महाराव भीम सिंह अस्पताल में भर्ती चंद्र प्रकाश पुत्र दुर्गा शंकर को खून की कमी के चलते तुरंत बी पॉजिटिव SDP की जरूरत होने पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार कमल कुमार इन्सां केशवपुरा ने अपने सभी काम छोड़कर मरीज की जान बचाने के लिए एस.डी. पी. डोनेट की।

सेवादार राजेंद्र सिंह हाडा के अनुसार मेडिकल के काम से जुड़े सेवादार कमल कुमार इंसा सेवा की भावना को भलीभाँति समझते हैं कि किस प्रकार से रोगी के उपचार में बिना समय गंवाए सेवा की जानी चाहिए। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए जैसे ही खून की जरुरत की कमल को सूचना मिलती है वह सारे काम छोड़कर दोड़ पड़ता है। इसी तरह कमल इंसा ने आज भी चंद्र प्रकाश के भर्ती होने और खून की जरूरत की सूचना मिली तो वह अपनी मेडिकल की शॉप को बंद कर ब्लड बैंक जा पहुँचा और बी पॉजिटिव एस.डी. पी. डोनेट कर इंसानियत का फर्ज अदा किया। कमल का कहना है की सेवा की सूचना मिलने पर वह अंदेखी नहीं कर सकता और निस्वार्थ सेवा करने से बहुत ही खुशी का एहसास होता है।

About The Author

Related Posts