हमसे जुड़े

Follow us

22.7 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home खेल रोमांचक मुकाब...

    रोमांचक मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज को 2 अंक से हराया

    Hyderabad
    Hyderabad रोमांचक मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज को 2 अंक से हराया

    हैदराबाद (एजेंसी)। हरियाणा स्टीलर्स ने गाचीबोवली के जीएमसीबी इंडोर स्टेडियम में बुधवार खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन के 26वें मैच में यूपी योद्धाज को 30-28 से हरा दिया। यूपी को पांच मैचों में दूसरी हार है जबकि हरियाणा को चार मैचो में तीसरी जीत है। हरियाणा की जीत में संजय (हाई-5) के अलावा विनय (8) और शिवम पटारे (5) का अहम रोल रहा। यूपी के लिए सुपर सब गगन गौड़ा (9) ने सराहनीय खेल दिखाया लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। उनके अलावा यूपी का कोई और रेडर चल नहीं सका। यूपी को हालांकि इस मैच से एक अंक मिला।

    गुजरात ने अच्छी शुरूआत करते हुए शुरूआती 6 मिनट में 5-1 की बढ़त ले ली। अब यूपी के लिए सुपर टैकल आन था। विनय डू ओर डाई रेड पर आए लेकिन आशू ने उन्हें लपक लिया। अब स्कोर 3-5 हो गया था औऱ भरत की वापसी भी हो गई थी। आते ही भरत ने सुपर रेड के साथ यूपी को 6-5 से आगे कर दिया। अब हरियाणा के लिए सुपर टैकल आन था। अगली रेड पर हालांकि वह सुपर टैकल कर लिए गए। अब हरियाणा 7-6 से आगे थे। विनय लगातार डू ओर डाई रेड कर रहे थे। उन्होंने एक और सफल रेड के साथ हरियाणा को 2 अंक से आगे कर दिया। इसी बीच संजय ने हाई-5 पूरा किया। दोनों टीमें लगातार डू ओर डाई पर खेल रही थीं। विनय आए और फिर अंक लेकर लौटे। अब हरियाणा की लीड 3 की हो चुकी थी। हालांकि अगले ही पल भरत ने शादलू का शिकार कर लिया। डू ओर डाई रेड्स के नाम रहे पहले हाफ में हरियाणा ने 11-9 की बढ़त के साथ पाला बदला।

    रेड में दोनों टीमों को 4-4 अंक मिले लेकिन टैकल में हरियाणा ने संजय की बदौलत चार के मुकाबले सात अंक हासिल किए। हाफटाइम के बाद चार मिनट के खेल में हरियाणा को दो और यूपी को एक अंक मिला। हरियाणा ने तीन अंक की बढ़त बना ली थी। इसी बीच साहुल ने विनय का शिकार कर बर्थडे ब्वाय भरत को 15 मिनट बाद रिवाइव कराया लेकिन लपके गए। फिर शिवम ने दो अंक की रेड के साथ हरियाणा की लीड पांच प्वाइंट की कर दी। यूपी के लिए सुपर टैकल आन था। गगन ने हालांकि शादलू का शिकार कर इस स्थिति को टाल दिया। विनय हालांकि उसे फिर उसी स्थिति में ले आए। इसी के साथ शादलू का रिवाइवल हुआ। अब 10 मिनट बचे थे। फासला 4 अंक का था।

    सुपर सब गगन ने दो अंक की रेड के साथ यूपी को आलआउट से बचाया। भरत आए और फिर चलते बने। गगन ने फिर सफलता हासिल की और फिर सुपर टैकल के साथ यूपी ने स्कोर 19-21 कर दिया। अगली रेड पर शादलू ने गगन का शिकार कर यूपी को आलआउट कर दिया। आलइन के बाद भी गगन ने अंक लेने सा सिलसिला जारी रखा। यूपी ने शिवम का शिकार कर वापसी सा बिगुल बजा दिया। अब फासला 3 का रह गया था। इसी बीच गगन ने एक और अंक के साथ फासला 2 का कर दिया। अगली रेड पर जयदीप ने गगन का शिकार कर लिया। शादलू रेड पर आए लेकिन सुमित ने जाने नहीं दिया। गगन रिवाइव हुए और दोबारा लपके गए। फासला फिर 3 का हो गया था। हरियाणा का डिफेंस कोई रिस्क नहीं ले रहा था। उसने पांचवीं बार भरत का शिकार कर वापसी की संभावना पर रोक लगा दी। भवानी ने हालांकि दो अंक की रेड के साथ फासला 2 का किया लेकिन यही अंतर उसकी हार का कारण बना।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here