ऐसा देश जहां प्रदूषण व भ्रष्टाचार मुक्त जीवन

Published On
डेनमार्क दुनिया के सबसे अच्छे देश माना जाता है। यह उत्तरी यूरोप में बसा एक देश है। अगर आपको दुनिया का नक्शा मालूम है, तो आप आसानी से इस देश को खोज पाएंगे। डेनमार्क, नॉर्वे के दक्षिण और जर्मनी के उत्तर दिशा में स्थित है। दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड, एक अन्य छोटा सा द्वीप फेरोलैंड और डेनमार्क मिलके यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ डेनमार्क बनाते है। डेनमार्क का क्षेत्रफल 42,430 वर्ग किमी. है। यहाँ की जनसँख्या 5,639,565 है। डेनमार्क की राजधानी, यहाँ की सांकृतिक और औद्योगिक शहर कोपेनहेगेन है। इस देश का शासन विश्व में सबसे पारदर्शी और स्थायी शासनों में माना जाता है। यहां के नागरिक विश्व में सबसे अधिक टैक्स देने वालो में से है। इसलिए यहां की सरकार ने डेनमार्क वासियों को बहुत सी सुविधाएं फ्री उपलब्ध करवाई हैं। डेनमार्क में जितनी कारें है, उसके दोगुने से भी ज्यादा यहां साइकिल हैं।
अकेले कोपेनहेगन के लोग रोज 1.13 मिलियन कि.मी से ज्यादा साइकिल चलाते हैं। डेनमार्क में भ्रष्टाचार लगभग शून्य है। लगभग सभी लोग तैरना जानते हैं। तैराकी यहां की प्राथमिक शिक्षा का एक आवश्यक भाग है। यहां के लोगों का जीवन स्तर काफी उच्च है। नागरिकों की स्वतंत्रता, समृद्धि, प्रजातान्त्रिक शासन विश्व के बाकि देशो में सर्वोत्तम है। यहां के नागरिकों की आय में बहुत कम असमानता है। डेनमार्क निवासी, दुनिया में सबसे अधिक आय कमाने वाले लोगों में से है। यहाँ की जलवायु समशीतोष्ण है। पृथ्वी के उत्तरी भाग में बसे होने के कारण अलग-अलग मौसम में दिन के समय में काफी भिन्नता होती है। सर्दी के दिनों में यहाँ सूर्योदय सुबह के 8.45 के आसपास और सूर्यास्त शाम के 3.45 को हो जाता है। वही गर्मी के दिनों में सूर्योदय सुबह 4.30 को और सूर्यास्त रात के 10 बजे होता है। यहां की पर्यावरण प्रदूषण दर बहुत कम है, लोग साइकिल का इस्तेमाल ज्यादा करते है। यहां 39% बिजली की आपूूर्ति पवन ऊर्जा से पूरी होती है। यूरोप में डेनमार्क ऐसा देश है,जहाँ सबसे ज्यादा रोजगार दर 75% है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts