ट्रंप के कुछ सलाहकारों ने सरकारी कामकाज में निजी ईमेल का किया इस्तेमाल

Published On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कुछ करीबी सलाहकारों की ओर से सरकारी कामकाज के लिए निजी ईमेल इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। न्यूयार्क टाइम्स ने वर्तमान तथा कुछ पूर्व अधिकारियों के हवाले से कल एक रिपोर्ट में कहा कि श्री ट्रंप के करीब छह सलाहकार सरकारी कामकाज के लिए कभी-कभी निजी ईमेल का इस्तेमाल करते हैं जिनमें पूर्व मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन भी शामिल हैं। पॉलिटिको समाचार पत्रिका ने भी श्री ट्रंप के दामाद और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जारेड कुश्नर द्वारा साथी प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद के लिए निजी ई-मेल खाते का इस्तेमाल किए जाने का मामला प्रकाशित किया था।

About The Author

Related Posts