हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश 9500 रुपए लौट...

    9500 रुपए लौटाकर मनदीप कौर इन्सां ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

    Saint Dr. MSG
    • शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल की कर्मचारी है बहन

    • ड्रेसिंग रूम के पास मिले थे 500-500 के नोट

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में कार्यरत बहन मनदीप कौर इन्सां ने 9 हजार 500 रुपये उसके असली वारिस को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार एक मरीज और उसके परिजन शाह सतनाम जी स्पेशेलिटी हस्पताल में हड्डी विभाग में चैक करवाने के लिए आए थे। इसी दौरान वे ड्रेसिंग रूम के पास से गुजरे तो उनकी जेब से कुछ 500-500 के नोट गिर गए। इसी दौरान जब वहां कार्यरत बहन मनदीप कौर इन्सां ने पैसे देखे तो उन्होंने उन्हें उठा कर हस्पताल के प्रशासन को जमा करा दिया।

    इसके पश्चात मरीज व उसके परिजन जब अपने पैसे ढूंढते हुए आए और उन्होंने हस्पताल के प्रशासन से संपर्क किया तो प्रशासन ने बहन मनदीप कौर इन्सां द्वारा जमा कराए गए पैसे की निशानी पूछ पैसों के असली मालिक को लौटा दिया। इस पर उन्होंने ने बहन मनदीप कौर इन्सां की इस ईमानदारी की भरपूर प्रशंसा की। वहीं बहन मनदीप कौर इन्सां ने कहा कि ये सब हमारे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी ने हमें सिखाया है कि हमेशा नेक, मेहनत की कमाई करके खाओ और जितना हो सके मानवता का भला करो। इस पर मरीज व उसके परिजनों ने डेरा अनुयायी की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि धन्य हैं आपके पूज्य गुरु जी, जो आपको ऐसी पाक-पवित्र शिक्षा दे रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here