हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान घर में चल रही...

    घर में चल रही थी शादी की तैयारी, 5 दिन पहले लड़की की मौत

    Barmer News
    युवती की प्रोफाइल फोटो

    मानसिक तौर से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान

    बाड़मेर (सच कहूँ न्यूज)। बिजराड़ थानांतर्गत देदूसर गांव में जहां एक ओर परिजन शादी के तैयारियों में व्यस्त थे वहीं युवती ने शादी से 5 दिन पहले फंदे से लटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। (Barmer News) सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौहटन हॉस्पिटल में पहुंचवाया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– चुनावी रंजिश में भिड़े सात खुराफातियों का शांतिभंग में चालान

    देदूसर निवासी फजलराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी 30 वर्षीय बेटी गुड्डी शुक्रवार को दोपहर बाद घर पर काम कर रही थी। (Barmer News) इसी दौरान वह कमरे में गई और अपने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर उससे फांसी पर लटक गई। थोड़ी देर बाद जब कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो गुड्डी की लाश फंदे पर लटकी हुई थी। बेटी को फंदे पर लटका देखकर जब परिजन चिल्लाए तो शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौहटन अस्पताल की मौर्च्यूरी में रखवा दिया है।

    इस संबंध में युवती के पिता ने बिजराड़ थाना कांस्टेबल बाबूलाल को दी रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। (Barmer News) इसी वजह से उनकी बेटी ने शुक्रवार को दोपहर बाद फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here