Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

Cbse Result 2023: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 87.33% हुए पास, यहां चेक करें मार्क्स

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली। Cbse 12वीं रिजल्ट cbseresults.nic.in , results.cbse.nic.in व cbse.gov.in पर जारी गया है। विद्यार्थी डिजिलॉकर  ( DigiLocker ) से भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस साल 12वीं Cbse बोर्ड परीक्षा में कुल 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कियों का (Cbse Result 2023) पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6 फीसदी बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 फीसदी तो लड़कों का पास प्रतिशत 84.67 फीसदी रहा। सीबीएसई 10वीं 12वीं के कुल 38,83,710 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। दसवीं की परीक्षा में 21,86,940 स्टूडेंट्स और 12वीं की परीक्षा में 16,96,770 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। Cbse ने 15 फरवरी से 21 मार्च तक कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। जबकि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल, 2023 तक हुईं थीं।

स्टूडेंट्स अब एक छह अंकों के सिक्योरिटी पिन के जरिए डिजिलॉकर से अपनी मार्कशीट कम सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। यह छह अंकों का सिक्योरिटी पिन उन्हें अपने स्कूल से मिलेगा। इस पिन की मदद से स्टूडेंट्स डिजिलॉकर अकाउंट पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट व सर्टिफिकेट समेत विभिन्न एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर पाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को एक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी। स्टूडेंट्स के डेटा की प्राइवेसी और सुरक्षा मजबूत करने के लिए Cbse ने पिछले साल से इस छह अंकों के सिक्योरिटी पिन वाली व्यवस्था को शुरू किया था।

About The Author

Related Posts