दिल्ली की वायु फिर से ‘खराब’ श्रेणी में, सुबह में धुंध के आसार

Published On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता रविवार को फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गयी । यहां इस सप्ताह की शुरूआत में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार के संकेत दिखे थे, लेकिन आज यह 221 पर पहुंचकर फिर से ‘खराब’ श्रेणी में लौट आयी। दिल्ली में हालांकि ठंड कम होने लगी है, जिससे मौसम हल्का हो गया है और सुबहें साफ होने लगी हैं। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। यहां पर 40 में से 24 निगरानी केंद्रों में एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी है। सर्दियों की विदाई ने हालांकि कुछ समय के लिए गर्म दिन और स्वच्छ हवा का अनुभव कराया था, लेकिन सुधार का यह दौर अल्पकालिक प्रतीत हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सर्दियों के कम होते प्रभाव के बीच दिल्ली का तापमान रविवार को अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर लगभग 11 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन की शुरूआत कोहरे के साथ होने का अनुमान लगाया है। विभाग ने दैनिक मौसम बुलेटिन में बताया है कि अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्ध होने और इसके एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं। वहीं, 18 फरवरी को यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा, “14,15,16, 19 और 20 फरवरी को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। वहीं, 17 फरवरी को हल्के बादल छाने और 18 फरवरी को सामान्यत: बादल छाये रहने का अनुमान है। अगले सात दिनों तक यहां सुबह के समय धुंध रहेगी।”

About The Author

Related Posts