Jaljeera: जलजीरे की ये है सादगी, एक घूंट में भर देता है ताजगी, जानें, चमत्कारिक गुण

Published On

नई दिल्ली। गर्मी अपनी चरम सीमा पर पहुंचने लगी है, शीतल पेय (Jaljeera) पदार्थों का सेवन करने का समय आ गया है। इस सीजन में किसी को लस्सी तो किसी को छाछ तो किसी को शर्बत तो किसी को दही खाना-पीना पसंद आता है। गर्मियों में लोगों को ठंडा-ठंडा जलजीरा पानी पीना भी खूब भाता है। जलजीरा स्वाद में थोड़ा खट्टा और पेट को शीतलता प्रदान करने वाला होता है। इसे धनिया, पुदीना, जीरा सहित अन्य मसालों का उपयोग करके बनाया जाता है।

गर्मी के दिनों में जब बाजार घूम रहे हो, सिर पर (Jaljeera) पसीना हो, पैर थक गए हैं, तब जलजीरा पानी का बस एक घूंट आपको ताजगी से भर देता है। बता दें कि जलजीरा पानी न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि खाने पचाने और पेट को ठंडा रखने का भी काम करता है। इसके अलावा, जलजीरा के पानी से गैस में भी राहत मिलती है। कुछ लोगों के लिए यह डिटॉक्सिफिकेशन और एसिडिटी को कम करने की प्रक्रिया में भी मदद करता है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जलजीरा खाने के फायदे बताते हुए एक पोस्ट शेयर की है।

स्वास्थ्य लाभ :- | Jaljeera

1) यह पाचन एंजाइमों को रिलीज करने में मदद करता है।
2) जलजीरा न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि आपको ठंडा और हाइड्रेटेड भी रखता है। प्रचंड गर्मी में इसका स्वाद अमृत जैसा लगता है।
3) यही नहीं जीरा और पुदीना का कॉम्बो आयरन के स्तर को बढ़ाता है, जो इसे एनीमिया का सुपर हीरो बनाता है, एक ऐसा पेय जो हमें ऊर्जा देता है और हमारी कोशिकाओं में आॅक्सीजन बढ़ाता है।
नोट: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह करें। सच कहूँ इस जानकारी के लिए जिÞम्मेदार नहीं होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts