फिलिपींस: 124 लोग सवार जहाज में लगी आग, यात्रियों और चालक दल ने जान बचाने के लिए लगा दी समुद्र में छलांग

Published On

बचाव अभियान जारी

मनीला (एजेंसी) लुजोन द्वीप पर क्यूजोन प्रांत के एक शहर की ओर 124 लोगों के साथ जा रहे एक जहाज में सोमवार को आग लग गयी, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी। फिलिपींस तट रक्षक (पीसीजी) के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। नौसेना अधिकारी आर्मंड बालिलो ने कहा कि जहाज मेरक्राफ्ट-2 स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे प्रांत के एक द्वीप शहर पोलीलो से रवाना हुआ, जिसमें रियल टाउन के एक बंदरगाह पहुंचने से पहले करीब 900 मीटर की दूरी पर आग लग गयी। बालिलो ने कहा,’बचाव अभियान जारी है।’ उन्होंने कहा कि कम से कम छह यात्रियों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts